प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक होने जा रही है। बैठक में विभाग के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विभाग राज्यसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव में एक टिकट की मांग कर सकता है। शनिवार को दोपहर में होने वाली इस बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा, पार्टी की डोनेट फॉर अभियान के संबंध में चर्चा की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक विभाग पार्टी से प्रदेश में लोकसभा चुनाव में एक या दो सीटों से अपने विभाग के जुड़े सदस्यों के लिए टिकट की मांग कर सकता है।

सूत्रों की मानी जाए तो इस बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम यह मांग कर सकते हैं कि राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से किसी अल्पसंख्यक नेता को भेजा जाए। इस तरह लोकसभा चुनाव में भी एक टिकट अल्पसंख्यक को दिया जाए। इसमें लोकसभा के चार क्षेत्र बताए जा सकते हैं। जिसमें भोपाल के अलावा खंडवा, सतना, सागर लोकसभ क्षेत्रों में से किसी एक सीट पर अल्पसंख्यक नेता को उम्मीदवार बनाया जाए।

असलम शेर खान आखिरी बार पहुंचे थे लोकसभा
कांग्रेस की ओर से अल्पसंख्यक नेता लोकसभा में आखिरी बार 1991 में गए थे। बैतूल सीट से कांग्रेस ने वर्ष 1991 में असलम शेर खान को उम्मीदवार बनाया था। अलसम शेर खान ने भाजपा के आरिफ बेग को इस सीट पर हराया था। तब असलम शेर खान इस सीट से लोकसभा तक पहुंचे थे। इसके बाद से प्रदेश से कोई भी अल्पसंख्यक नेता लोकसभा नहीं पहुंचा हैं। प्रदेश की बैतूल एक मात्र ऐसी सीट थी जहां 1980 से लेकर 1996 तक अल्पसंख्यक नेता ही सांसद चुने गए। जिसमें एक बार भाजपा से आरिफ बेग भी चुनाव जीते थे। इस सीट से गुफराने आजम भी सांसद रह चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

7 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago