भोपाल
मध्य प्रदेश में राज्य सभा की रिक्त हो रही पांच सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पार्टी के सभी विधायकों को भोज देंगे। यह मंगलवार 13 फरवरी को रात आठ बजे से होगा। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला अवसर है जब कमल नाथ ने सभी विधायकों को भोज दिया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की थी।
विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने नए नेतृत्व को आगे करते हुए कमल नाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता हेमंत कटारे को बनाया गया। इसके बाद से कमल नाथ अधिकतर समय प्रदेश के बाहर ही रहे। पिछले दिनों वे छिंदवाड़ा आए और उनकी उपस्थिति में एक कार्यक्रम में उनके पुत्र व छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने स्पष्ट कर दिया कि वे ही छिंदवाड़ा से फिर चुनाव लड़ेंगे।
कमल नाथ ने भी इस बात पर विराम लगा दिया कि वे लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, भोपाल में आयोजित एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कही थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने खिलचीपुर में स्पष्ट किया कि उनका राज्य सभा का कार्यकाल शेष है, इसलिए उनके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उधर, राज्य सभा के लिए जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित कई नेताओं की दावेदारी है। इसी बीच कमल नाथ की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलाकात और फिर विधायकों को भोज देने को राज्य सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य को राज्य सभा भेजने की स्थिति में है। पार्टी के 66 विधायक हैं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…