छत्तीसगढ़

CG : श्री कृष्ण लाल परमार के नेत्रदान एवं देहदान सम्पन्न

दुर्ग शहर के सबसे पुराने और मशहूर टीवी मेकेनिक श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परमार परिवार की ओर से नेत्रदान एवं देहदान कर श्री कृष्ण लाल परमार का शरीर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया। श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परिवार के कमलेश सावरिया,हिमांशु,प्रज्ञा चावड़ा ने नेत्रदान एवं देहदान का निर्णय लिया और नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत सिंह भाटिया, राज आढ़तिया, यतीन्द्र चावड़ा, मंगल अग्रवाल, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, राजेश पारख, दीपक बंसल के सहयोग से नेत्रदान एवं देहदान सम्पन्न हुआ।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे एवं डॉ हर्षिका जैन ने कॉर्निया कलेक्ट किये तत्पश्चात संदीप रिसबुड़ ने देहदान की औपचारिकता पूरी की कृष्ण की भांजी प्रज्ञा चावड़ा ने कहा उनके मामा हमेशा सादगी से जीए उनकी इच्छा थी की वो हमेशा समाज के लिए कुछ ऐसा करें की लोगों का भला हो सके और आज उनके निधन के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे और उनके शरीर से मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सकेंगे आज हमारे परिवार और समाज को मामा जीने का तरीका सीखा गए। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने कहा श्री कृष्ण लाल परमार ने जीवन भर लोगों की सेवा की।

अब देहदान व नेत्रदान के माध्यम से सन्देश दिया कि परमार परिवार सदा ही मानवता व् समाज के हित हेतु समर्पित रहता है परमार परिवार के नेत्रदान व देहदान के निर्णय से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं जरुरत मंद लोगों को लाभ मिलेगा। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री कृष्ण लाल परमार को श्रद्धाँजलि दी व परमार परिवार को साधुवाद दिया

kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

57 minutes ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

1 hour ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

2 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

2 hours ago