बिलासपुर में केयर एंड क्योर और महादेव अस्पताल के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम को कई खामियां मिली। यहां बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। वहीं, महादेव अस्पताल में प्रशिक्षु और पैरामेडिकल काउंसिल से अनुमति के बगैर ही लैब में काम करते मिले।

जांच के बाद टीम ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल संचालकों पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के साथ ही शहर में संचालित होने वाले निजी अस्पताल की मनमानी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के साथ ही राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण करने कहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *