सीवर लाइन निर्माण में तेजी लायें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सीवर लाइन निर्माण में तेजी लायें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों के पानी का पहले शोधन हो – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नवीन सर्किट हाउस भवन का निर्माण कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नियमित मॉनिटरिंग हो

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के सभागार में रीवा नगर निगम में सीवर लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण कार्य में तेजी लायें, जिससे आम जन को असुविधा न हो। क्षतिग्रस्त सड़क में तत्काल सुधार कराएं। गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को सीवर लाइन निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों के पानी का पहले शोधन हो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य तत्काल शुरू करें। पूर्व से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तत्काल चालू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के लिए अतिरिक्त मशीनरी और मैनपावर तैनात किये जाये। बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों का पानी पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाए, उसके बाद ही नदी में मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सिविल लाइन पार्क में 2 करोड़ 13 लाख की लागत से सुविधाओं में होगा विस्तार

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सिविल लाइन पार्क का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। सिविल लाइन पार्क को विकसित करने के लिए 2 करोड़ 13 लाख रुपए के अतिरिक्त कार्य मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 19 दुकानों, पार्किंग एरिया तथा चिल्ड्रेन एरिया का विकास किया जाएगा। पार्क में ओपन जिम और 6 शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा।

नवीन सर्किट हाउस भवन का निर्माण कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण

उप मुख्यमंत्री ने नवीन सर्किट हाउस भवन का निरीक्षण कर निर्माण समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आंतरिक साज-सज्जा, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago