नि:शुल्क कैंसर शिविर में हजारों रोगियों को मिलेगी उपचार सुविधा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नि:शुल्क कैंसर शिविर में हजारों रोगियों को मिलेगी उपचार सुविधा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिये

रीवा में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नि:शुल्क कैंसर शिविर से हजारों रोगियों को जाँच और उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच एवं नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल स्तर तक 19 फरवरी तक शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों की जाँच की गई है। इनमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगियों को चिन्हित किया गया है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन की टीम को सहयोग देने के लिए संजय गांधी हास्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज की टीम तैनात रहेगी।

कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान पूर्ण उपचार में अहम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर इसका पूरी तरह से उपचार संभव है। समय पर उपचार न होने पर कैंसर की समस्या जटिल और कष्टप्रद हो जाती है। शिविर के माध्यम से रोगियों की जाँच कर हजारों लोगों में प्रारंभिक स्तर पर समस्या का चिन्हांकन कर समय से निदानात्मक कार्यवाही की जा सकती है। रीवा के सेवाभाव से कार्य करने वाले सक्रिय सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी शिविर की सफलता के लिये सराहनीय योगदान दे रहे हैं। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए।

रीवा में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

एक लाख व्यक्ति होंगे लाभान्वित

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से रीवा में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक व्यक्तियों की नि:शुल्क जाँच और उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा को स्वस्थ और खुशहाल बनाएंगे।

कैंसर संकेत एप से प्रारंभिक लक्षणों की सरलता से की जा सकती है जाँच

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर रोगियों की पहचान के लिए लगाए जा रहे शिविरों में पहुंच कर आमजन अपनी जाँच कराएं। कैंसर रोग की पहचान के लिए कैंसर संकेत एप को अधिक से अधिक व्यक्ति डाउनलोड करें। ऐप में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की सरलता से जाँच की जा सकती है।

नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे, नोडल अधिकारी सोनाली देव, डीन मेडिकल कालेज रीवा डॉ. मनोज इंदुलकर, विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, एसोसिएशन, जन अभियान परिषद तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

6 hours ago