रायपुर के भाटागांव स्थित नया बस स्टैंड में करोड़ों का सोना पकड़ाया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा है। जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कुरियर बॉय का काम करता है। इसी दौरान वे भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को मुंबई ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सूचना के बाद CGST और SGST के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी कुरियर बॉय से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक ये सोना कहां से लाया इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…