राजनांदगांव सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रख निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान करने वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 फरवरी को सुबह 11 बजे दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 फरवरी को जनता कॉलोनी वार्ड 31, संजय वार्ड 32, लखोली वार्ड 35 व सेठीनगर वार्ड 36 के लिए मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में शिविर होगा। 21 फरवरी को लखोली वार्ड 33 के लिए कबीर भवन बैगापारा लखोली में एवं कन्हारपुरी वार्ड 34 के लिए शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर लगाया जाएगा। माह दिसंबर की पेंशन का लाभ लेने कहा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *