पढ़ाई के साथ संस्कार भी सीखें : राज्यमंत्री जायसवाल

पढ़ाई के साथ संस्कार भी सीखें : राज्यमंत्री जायसवाल

श्हाडोल के पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय के विकास के लिये 20 करोड़ रूपये मंजूर

पीएम उषा का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

भोपाल

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के हजारों विद्यार्थियों एवं नागरिकों द्वारा देखा एवं सुना गया। शहडोल के पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय में पीएम उषा योजना कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने किया।

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी जरूर सीखना चाहिए, क्योंकि संस्कारों से ही व्यक्ति की पहचान होती है। माता-पिता कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढाते हैं, हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थी सर्विस सेक्टर, औद्योगिक, व्यापार या अन्य किसी भी क्षेत्र में जाएं, पर हमेशा राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहें। पठन-पाठन के अलावा मन, बुद्धि आत्मा और शरीर का भी सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय का चयन पीएम उषा में किया गया है। इस अभियान में विश्वविद्यालय के अधोसंरचना व शैक्षणिक गतिविधियों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपये मिले हैं। इस राशि से विश्वविद्यालय में भवन के साथ ही आवश्यक उपकरण, सॉफ्ट कंपोनेंट, स्किल डेवलपमेंट एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम में खर्च किये जाएगें। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के सभी महाविद्यालयों में हर जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित की जायेंगी।

विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि पीएम उषा में प्राप्त राशि महाविद्यालयीन शिक्षा संसाधनों की आपूर्ति में खर्च की जायेगी।

इस अवसर पर एडीजीपी शहडोल डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामशंकर, कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी सहित विद्यार्थी उपस्थित थें।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

पीएम उषा के शुभारंभ पर पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, वाटिका मंडल, छवि मंडल, ध्यान मंडल, मंथन मंडल, कलाकृति मंडल, संगीतकार मंडली सहित अन्य गतिविधियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सेल्फ डिफेंस क्लब, शहडोल द्वारा कराटे, एरोबिक्स, शतरंज एवं वॉलीबाल का प्रदर्शन किया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

7 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago