सड़क हादसे में बीआरएस विधायक की मौत

हैदराबाद तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में हुई। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

24 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

34 minutes ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

1 hour ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

1 hour ago