रायसेन
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे सूखी नहर में जा गिरी। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। इस हादसे में कार में सवार एक परिवार की दो महिलाओं की गंभीर चोट आने से मौत हो गई। वहीं 3 साल की बच्ची सहित 6 अन्य लोग घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिए विदिशा अस्पताल भेजा गया है।
शादी से लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोकनगर से भोपाल की तरफ जा रही कार क्रमांक एमपी 04, जेडएफ 8153 देर रात करीब 3 बजे संघमित्रा होटल के पास पुलिया से टकराकर सूखी नहर में जा गिरी। कार में सवार परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर अशोकनगर से लौट रहा था। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमे से दो महिलाओं की गंभीर चोट आने से मौत हो गई। बाकी छह लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें 03 साल की एक बच्ची भी है। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को विदिशा अस्पताल पहुंचाया गया।
मार्ग पर अक्सर होते हैं हादसे
उल्लेखनीय है कि विदिशा-भोपाल हाइवे पर लगभग हर दूसरे दिन हादसे हो रहे हैं। सलामतपुर से लेकर दीवानगंज क्षेत्र तक का एरिया डेंजर जोन बन गया है। लोगों की माने तो इस मार्ग पर कई अंधे मोड़ है, जहां तेज रफ्तार गाड़ियां एकदम से नियंत्रित नहीं हो पातीं। सड़क पर सूचना संकेतक नहीं होना भी हादसों का एक कारण है। ज्यादातर सड़कों के अंधे मोड़ खत्म कर दिए गए है। वाहन चालकों को अब सीधे सपाट रोड पर चलाने को आदत हो गई है, लेकिन इस क्षेत्र में वही पुराना आड़ा -टेढ़ा मार्ग है, जिस पर वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…