वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी! चार साल में 80 हजार लोगों मौतें, नाम हटाए सिर्फ 5 हजार

ग्वालियर

लोकसभा चुनाव नजदीक है, लेकिन चुनावों की घोषणा होने से पूर्व ग्वालियर में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के मुताबिक ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 से 2023 तक लगभग 80 हजार नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि मतदाता सूची में से केवल 5 हजार नागरिकों के नामों को ही हटाया गया है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी के नागरिक कहां गए और पिछले वर्षों में हुए चुनावों में इन नागरिकों के वोट कौन डाल रहा है? विधानसभा चुनाव में सत्ता के सपने से दूर हुई कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव से पूर्व इन्हीं सवालों को लेकर मतदाताओं के पास जाएगी। कांग्रेस का दावा है कि यह आंकड़े आरटीआई के तहत निकाले गए हंै, और निर्वाचन आयोग को भी  पत्र लिखकर इस मामले को संज्ञान में लेने की मांग की गई है।

19 दिन पहले मतदाता सूची का हुआ था प्रकाशन
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अंर्तगत ग्वालियर जिले में भी इसी महीने की बीती 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। इसमें मतदाताओं की संख्या में कुल 2 हजार 279 का इजाफा बताते हुए जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 27 हजार 466 बताई गई। खुद जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी सौंपी थी।

आंकड़े भी कराए उपलब्ध
कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग को लिखे गए पत्र में वर्ष वार हाने वाली मौतों के आंकड़े भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनके मुताबिक वर्ष 2019 में 14804 मौत, वर्ष 2020 में 17247, वर्ष 2021 में 20921, वर्ष 2022 में 15379 तथा वर्ष 2023 में लगभग 13000 वोटर्स की मौत होना बताया गया है।

वर्ष 2019 से 2023 तक 80 हजार नागरिकों की मृत्यु हुई। जबकि प्रशासन ने मतदाता सूची से सिर्फ 5 हजार लोगों के नाम हटाए है। जबकि प्रशासन द्वारा हर चुनाव में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जाता रहा है। यह गंभीर विषय है। शासन के दबाव में किसी एक दल को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। आरटीआई के जरिए सांख्यकी विभाग से मिली इस गड़बड़ी और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार मतदाता सूचियों में हुई विसंगतियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग और मप्र निर्वाचन आयोग को हमने पत्र लिखा है।
डॉ.देवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्वा.

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सतत् किया जाता है। हाल ही में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत डोर-टू-डोर सर्वे किया। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या फिर वह जिले से बाहर हैं उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
एलके पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

1 hour ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago