रायपुर विधानसभा चुनाव के फॉर्मूले के आधार पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले करने की तैयारी कर ली है। 29 फरवरी को भाजपा CEC की बैठक में मंथन के बाद पहली सूची कभी भी आ सकती है। इसमें मध्यप्रदेश में एक दर्जन और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित हो सकते हैं।

बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य नेता दिल्ली से रायपुर लौट चुके हैं। दिल्ली से लौटने के बाद किरण सिंह देव ने मीडिया से बात करते हुए बैठक को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है और जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति दिए गए नामों पर निर्णय लेगी।

दिल्ली से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशियों की सूची कभी भी आ सकती है। उन्होंने बताया पार्टी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, जिसके मद्देनजर ये तय किया गया है कि योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इस बार प्रदेश की 11 की 11 सीटों पर कब्जा भाजपा का ही होगा।

माना जा रहा है कि भाजापा की पहली सूची में विधानसभा चुनावों में कमजोर नजीजों वालीं कोरबा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीटों पर प्रत्याशी घोषित होंगे। एक तरफ प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में CEC लगातार फायनल चर्चा कर रही है तो इधऱ, प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीचे जीत के दावे, चुनौती और तंज कसने का का दौर चल पड़ा है।

कुल लोकसभा सीट- 11
सरगुजा
    कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह
रायगढ़
    आर पी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया, रवि भगत
जांजगीर
    गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, राजेश्वर पाटले, वेदराम मनहरे, नवीन मार्कंडेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, गुहाराम अजगले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े
कोरबा
    सरोज पांडेय, विकास महतो, डॉ. शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर
बिलासपुर
    रजनीश सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखनलाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित माखीजा
दुर्ग
    विजय बघेल, दीपक ताराचंद साहू
राजनांदगांव
    अभिषेक सिंह, फुलबासन बाई, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, मधुसूदन यादव, संतोष पांडेय
रायपुर
    सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यदु, संजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा
महासमुंद
    चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू
कांकेर
    भोजराज नाग, विकास मरकाम, मोहन मंडावी
बस्तर
    रूपसिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, सुभाऊराम कश्यप, महेश गागड़ा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *