लोकसभा चुनाव में उतरेंगे शिवराज-सिंधिया

भोपाल

मध्य प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन रात तीन बजे तक दिल्ली में चला। इस बैठक के बाद अब भाजपा प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन चौका सकता है। इसमें मध्य प्रदेश के किसी भी सांसद की सीट नहीं बदले जाने का भी निर्णय हुआ है।

सबसे ज्यादा मंथन छिंदवाड़ा सीट को लेकर हुआ, यहां से किसी बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाया जा सकता है। वहीं भोपाल से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को टिकट दी जा सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनाव में उतारा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानी जाए तो इस बार मिशन 29 को लेकर दिल्ली तक रणनीति बना रहा है। इसके चलते ही छिंदवाड़ा से किसी बड़े नेता को उतारे जाने का मन पार्टी नेताओं ने बना लिया है। वहीं यह भी तय हो गया है कि पार्टी किसी भी सांसद की सीट नहीं बदलेगी।वहीं सात से आठ सीटों पर महिला उम्मीदवार को उतारा जाएगा।

तीन सर्वे हुए
पार्टी के अलग-अलग हुए तीन सर्वे के बाद सामने आए नामों पर बैठक में चर्चा हुई। संघ और केंद्रीय संगठन के सर्वे में जो नाम सामने आए उन पर भी चर्चा हुई। इसमें कई नाम ऐसे थे, जो प्रदेश भाजपा द्वारा हर संसदीय क्षेत्र में करवाए गई रायशुमारी में शामिल ही नहीं थे। सर्वे में आए नामों को महत्व दिया जा रहा है। इसलिए कई सीटों पर चौकाने वाले चेहरे प्रत्याशी हो सकते हैं।

कैलाश, प्रहलाद की  हुई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा के नेताओं की केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित प्रदेश के अन्य नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी हैं। वहीं विजयवर्गीय छिंदवाड़ा लोकसभा के आॅर्ब्जवर भी हैं।

भाजपा ने लांच की लोकसभा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटियां
भोपाल। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों को एक पेटी में आम आदमी भी डाल सकता है। भाजपा लोकसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र दे रही है। सुझाव के लिए ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ की थीम पर लिए जाएंगे। सुझाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पेटियों की लांचिंग की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

42 minutes ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

50 minutes ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

2 hours ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

2 hours ago