पुरानी परीक्षा स्कीम के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को थोड़ा इंतजार करना होगा

इंदौर
पुरानी परीक्षा स्कीम के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने यह परीक्षा जून में प्रस्तावित की है, जिसमें सिर्फ स्वाध्यायी छात्र-छात्राएं बैठ सकेंगे। इनके आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों को तीस दिन में परीक्षा फार्म भरना होंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जल्द करवाया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच मार्च से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक अंतिम वर्ष रखी है, जिसमें 45 हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। उसमें डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं पुरानी परीक्षा स्कीम वाले शामिल है। बीए, बीकाम, बीएससी, बीएचएससी, बीजेएमसी, बीबीए, बीसीए सहित अन्य कोर्स की परीक्षा जून तक चलेगी। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांचने का काम 400 शिक्षक करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक पुरानी परीक्षा स्कीम वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 15 जून छात्र-छात्राओं की संख्या है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि इन विद्यार्थियों के आवेदन अप्रैल से मई के बीच भरवाएंगे। पुरानी स्कीम में सिर्फ नौ विषय की परीक्षा होगी। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 दिन में करवाने की डेडलाइन रखी है। वे बताते है कि एनईपी और पुरानी स्कीम वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई में घोषित किया जाएगा।

जुलाई में प्रथम व द्वितीय वर्ष होंगे पेपर
लोकसभा चुनाव की वजह से विश्वविद्यालय की परीक्षा का शेड्यूल बुरी तरह बिगड़ चुका है। अप्रैल-मई में होने वाले स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो महीने आगे बढ़ चुकी है। इन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं जुलाई में करवाई जाएगी। दोनों पाठ्यक्रम में सवा लाख छात्र-छात्राएं है। इन्हें एकेडमी बैंक आफ क्रेडिट (एबीसी) में भी पंजीयन करने को कहा है। वहां से आइडी बनने के बाद विद्यार्थी फार्म भर सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago