रायपुर अवैध शराब के साथ जितेन्द्रे क्षत्री को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिली थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर श्रद्धानंद स्कुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है एवं बिक्री करने के फिराक मेंं हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्रे क्षत्री टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 31 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 3560/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 173/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। टिकरापारा पुलिस ने शराब कोचिया को दबोचा

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *