भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इससे पहले कांग्रेस को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने का क्रम जारी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बाल पांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने रंजना बाल पांडे और दीपक मानेकर को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर दोनों ही नेताओं के समर्थक भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि दोनों के भाजपा में शामिल होने से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…