पेंड्रा जिले के मरवाही वनमंडल में 3 माह के नर भालू शावक का शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि, भालुओं के संघर्ष में चोट लगने से शावक की मौत हुई होगी। पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरवाही वन मंडल के लटकोनीखुर्द गांव के पास जंगल में जब ग्रामीण अपने मवेशी चराने के लिए गए हुए थे। तो वे लोग वहां पर भालू के एक नर शावक का शव देखा गया। वहीं भालू के नर शावक के शरीर मे कुछ चोट के निशान भी ग्रामीणों के ने देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची।

डीएफओ शशि कुमार को इसकी जानकारी दी गई और मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना भी किया गया। इसके साथ ही वन मंडल अधिकारी की मौजूदगी में शावक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  ग्रामीणों ने बताया कि, रविवार शाम को जंगल की ओर से भालुओं के आपसी लड़ाई की आवाजें आ रही थी। फिलहाल वन की टीम जांच में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *