रामराज्य के पावन मूल्यों को आत्मसात कर विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण को समर्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रामराज्य के पावन मूल्यों को आत्मसात कर विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण को समर्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद के सदस्यों सहित विमान से अयोध्या धाम रवाना
विमानतल पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से रामलला के दर्शन का किया आहवान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राम राज्य के पावन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात कर विकसित और प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के पवित्र संकल्प के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार समर्पित है। आज की मंत्रि-परिषद की बैठक प्रभु श्रीराम को समर्पित की है, हमारा परम सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मंत्री-मंडल को अयोध्या धाम प्रवास का अवसर प्राप्त हुआ। सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या धाम व प्रभु श्रीराम का संबंध कालातीत है, हम सबके रोम-रोम में राम बसे हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन और उनका आर्शीवाद प्राप्त कर राज्य सरकार जनकल्याण कार्यों को और विस्तार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से भी रामलला के दर्शन का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ मंत्रालय से बस द्वारा विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विमानतल पहुंचने पर जय श्रीराम के उद्घोष एवं ढोल के उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। राजाभोज विमानतल पर अधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर, तिलक कर जय श्रीराम अंकित अंग वस्त्रम तथा पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्यों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्य सपत्नीक विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago