धर्म शासन: देवालयों के लिए धर्मस्व, संस्कृति, राजस्व जुड़ेंगे, अन्य विभाग भी जुटेंगे

भोपाल

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट सपत्नीक अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हो गई। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री सुबह मंत्रालय से वाल्वो बस से एयरपोर्ट पहुंचे फिर वहां से विशेष विमान में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी अयोध्या में बने नये मंदिर में एक साथ  रामलला के दर्शन करेंगे।  सभी सोमवार को शाम को ही वापस भोपाल आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले संबोधन में कहा कि मंत्रिपरिषद के सदस्यों का भगवान श्री राम के दर्शन के लिए शासकीय रूप से अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने इस शुभ घड़ी के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि यह यात्रा भगवान श्री राम के प्रति आदर का प्रकटीकरण  है। अयोध्या यात्रा के बाद देवस्थानों के संबंध में लिए गए निर्णय और संकल्पों के क्रियान्वयन में राज्य शासन तेजी से आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मंत्रिपरिषद की अगली बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाकर धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को जोड़ा जाएगा। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास  तथा नगरीय क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग भी इसमें शामिल रहेंगे। सभी विभाग परस्पर तालमेल और समन्वय से देवस्थानों के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। राज्य शासन का उद्देश्य है कि मंदिर  देवस्थान के साथ-साथ सामाजिक चेतना और  समरसता का  भी केंद्र बनें और  मंदिरों में सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्य संपन्न हो।  

अयोध्या सहित देश के धार्मिक स्थलों में बनाएंगे धर्मशालाएं
अयोध्या धाम सहित प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर स्थित प्रमुख देवस्थानों  में राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी, अन्य राज्य सरकारों को मध्य प्रदेश  स्थित देवालयों  में अपने राज्य की तरफ से धर्मशालाएं  विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा ।  मुख्यमंत्री डॉ यादव के इस प्रस्ताव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने टैबलें थपथपाकर स्वागत किया।

कारसेवा में गया था अब रामलला के होंगे दर्शन: मंत्री वर्मा
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अयोध्या रवाना होने से पहले कहा कि राममंदिर के लिए कारसेवा में मै भी शामिल हुआ था। उनके साथ गए दो साथी जो मेरे आजू-बाजू में थे वे कार सेवा में शहीद हुए थे। आम रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। अयोध्या यात्रा को लेकर गर्व का अनुभव हो रहा है। आज पूरी सरकार अयोध्या जा रही है।  

राम हमारी आस्था का केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा अयोध्या में सरयू नदी के किनारे श्री राम का अद्भुत मंदिर जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोधया में भगवान श्री राम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी भगवान श्री राम के प्रति श्रृद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी है। हमारी आस्था का केन्द्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है तो स्वाभाविक रुप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। अयोध्या में 22 फरवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई यह देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात  है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। आज पूरी कैबिनेट श्री रामलला के दर्शन कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी अपनी सुविधानुसार भगवान श्री राम के दर्शन करने जरूर जाएं।

डिप्टी सीएम देवड़ा बोले- प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश रामलला के दर्शन के लिए जा रहा है। मप्र कैबिनेट भी दर्शन करने जा रही है यह सौभाग्य बात है। हम सब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामलला के दर्शन करेंगे और प्रभु से प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…

17 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…

23 minutes ago
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…

24 minutes ago
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

37 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

47 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

1 hour ago