भोपाल
1.29 करोड़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। त्यौहारों को देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने तय समय से पहले 1 मार्च को योजना की 10वीं किस्त के लिए ₹1576 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे गए है।अब अगली किस्त अप्रैल में जारी की जाएगी। संभावना है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए 11वीं किस्त भी समय से पहले भेजी जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।
क्या है लाड़ली बहना योजना
दरअसल, लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
अब अप्रैल में आएगी अगली किस्त
लाड़ली बहना योजना के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन इस बार होली-शिवरात्रि को देखते हुए 1 मार्च को 10वीं किस्त भेजी गई है। अब अगली किस्त 10 अप्रैल में जारी होनी है, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि 11वीं किस्त भी समय से पहले जारी की जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे है क्योंकि पिछले साल विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश सरकार की ओर से किस्त 10 अक्टूबर की बजाय 4 अक्टूबर को यानि छह दिन पहले ही किस्त जारी कर दी गई थी।
किन बहनों को मिलता है लाभ
इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।वही महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
सरकार द्वारा लाडली बहनों के नाम रिजेक्ट किए गए हैं। इन लाडली बहनों को अब लाडली बहन योजना का लाभ नहीं मिलेगा एवं उन्हें हर महीने 1250 रुपए नहीं दिए जाएंगे। इन लाडली बहनों के नाम क्यों रिजेक्ट किए गए हैं, कैसे हम लाडली बहना योजना की रिजेक्ट सूची देख सकते हैं। पूरी जानकारी आपको प्रदान करेंगे।
दरअसल दोस्तों यह महिलाएं लाडली लाडली बहना योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रही थी जैसे कई लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ प्राप्त कर रही थी। सरकार द्वारा ऐसी लाडली बहनों पर निरंतर नजर रखी जा रही है एवं उनके नाम अब लाडली बहना योजना से रिजेक्ट किया जा रहे हैं। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा हो गई है तब भी आपका नाम रिजेक्ट किया जाएगा। अगर आप लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हैं तो आपको अवश्य ही लिस्ट में अपना नाम देखना होगा नहीं तो आपको भी अगले महीने से लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत अभी तक 10 किस्ते सफलतापूर्वक लाडली बहनों को भेज दी गई है। लाडली बहनों के लिए बुरी खबर यह सामने निकल कर आ रही है कि कई लाडली बहनों के नाम अब योजना के तहत रिजेक्ट कर दिए गए हैं। अब इन लाडली बहनों को लाडली बहना योजना का भी लाभ नहीं दिया जाएगा।






यहां पर आपको ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आपका नाम लाडली बहना योजना की पात्र सूची में है तभी आपको लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें…
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…