छत्तीसगढ़ के कोल माइंस में कोयला चोरी का वायरल VIDEO अभी चर्चा में है। वहीं, अब सोशल मीडिया में एक और VIDEO तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीजल चोर बदमाश पिकअप रिवर्स कर CISF के जवानों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान जवान जान बचाने भागते नजर आ रहे हैं। यहां कोयला खदानों में डीजल चोर गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं।

गेवरा, कुसमुंडा सहित अन्य कोयला खदानों में SECL के बड़े वाहनों से डीजल चोरी का अवैध धंधा पिछले लंबे समय से चल रहा है। ये इतने बेखौफ हैं कि इन्हें रोकने वाले CISF के जवानों पर हमले के मामले आए दिन सामने आते हैं। बदमाशों का गैंग यहां कट्‌टे की नोक पर डीजल चोरी करता है। रोज लाखों के डीजल चोरी के मामले में गैंगवार, गोलीबारी भी हो चुकी है। इनकी खुलेआम गुंडागर्दी की शिकायतें लगातार सबूत के साथ मिलते रही है। शुक्रवार को ऐसा ही एक VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें पिकअप सवार बदमाशों को रोकने पर CISF जवानों को गाली दी जा रही है। इसके बाद पिकअप रिवर्स कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

CISF के जवानों के साथ डीजल चोर करते हैं आए दिन विवाद

रोकने के लिए जवानों ने मारे पत्थर तो लौटे बदमाश
दरअसल, खदान एरिया में ड्यूटी पर CISF के जवान तैनात निहत्थे थे। उन्होंने पिकअप को रोकने की कोशिश की, तब बदमाश बिना रूके तेजी से आगे बढ़ने लगे। इस दौरान जवानों ने उन्हें रोकने के लिए पिकअप पर पत्थर चलाए। फिर भी उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। आगे जाने के बाद बदमाश पिकअप को रिवर्स करते जवानों के नजदीक आ गए और उन्हें गाली देने लगे। इस दौरान उन्होंने जवानों पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की। तब जवान दौड़कर मिट्‌टी के टीले में चढ़कर अपनी जान बचाई।

जेसीबी सहित अन्य वाहनों से डीजल चोरी करने वालों का है गैैंग

जेसीबी सहित अन्य वाहनों से डीजल चोरी करने वालों का है गैैंग

कलेक्टर-SP ने भी किया था निरीक्षण
कोल माइंस में सिस्टम पर सवाल उठाते हुए दैनिक भास्कर डिजिटल ने वायरल किया था। इसमें एशिया के सबसे बड़े कोल माइंस में कोयला चोरी और प्रशासन के रवैए पर सवाल उठाए थे। इसके बाद शुक्रवार को कलेक्टर रानू साहू और भोजराम पटेल व अफसरों ने कोल माइंस एरिया का निरीक्षण किया था। इस दौरान  SECL के अफसरों को खदान एरिया की सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *