Home » JCCJ प्रमुख ने अस्पताल के कमरे में ही की चहलकदमी, नेता-विधायक मिलने पहुंचे

JCCJ प्रमुख ने अस्पताल के कमरे में ही की चहलकदमी, नेता-विधायक मिलने पहुंचे

21/05/2022

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) – JCCJ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। वे अब बिस्तर से उठकर बैठने लगी हैं। शुक्रवार रात उन्होंने अपने कमरे में भी चहलकदमी भी की। उस समय उनके बेटे और JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी मौजूद थे।

अमित जोगी ने शनिवार को बताया, उनकी मां डॉ. रेणु जोगी ने फिर से उठना-बैठना और चलना-फिरना शुरू कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा सोमानी, यूरोलोजिस्ट डॉ. संदीप अग्रवाल और न्यूरोसर्जन डॉ. रूपेश वर्मा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सी.डी. साहू ने भी अस्पताल में डॉ. जोगी की जांच की। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया है। कहा जा रहा है, आज-कल में उनको अस्पताल से छुट्‌टी दे दी जाएगी।

कई विधायक और पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी से मिलने पहुंचे थे।

कई विधायक और पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी से मिलने पहुंचे थे।

इस बीच डॉ. रेणु जोगी से मिलने के लिए नेताओं का अस्पताल पहुंचना जारी है। विधायक कुलदीप जुनेजा, रश्मि सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह आदि ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. जोगी से मुलाकात की। डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में बात की और उनके पुत्र अमित जोगी से भी मुलाकात की। पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल समेत कई लोग वहां पहुंचे। भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय ने भी डॉ. जोगी के स्वस्थ्य होने की कामना की है।

उच्च रक्तचाप की वजह से अस्पताल लाना पड़ा

डॉ. रेणु जोगी को मंगलवार रात उच्च रक्तचाप( हाई ब्लड प्रेशर) से पैदा दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा था। गुरुवार को वहां से सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

Leave a comment