50 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को कामयाबी मिली है। कारोबारी पर जानलेवा हमला करके कैश से भरा बैग लेकर भागने वालों को पकड़ लिया गया है। शनिवार शाम रायपुर की पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी पर हमला करने के बाद बदमाश शहर छोड़कर भाग गए थे। आसपास के इलाकों से पुलिस की टीम अब इन्हें दबोचकर रायपुर ले आई है। आरोपियों के पास से लूट की रकम और घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक, डंडे, स्टंप वगैरह भी बरामद किए गए हैं।

यह हुआ था उस दिन

16 मई की रात डूमरतराई के थोक मार्केट से अनाज कारोबारी नरेंद्र खेतपाल अपने घर लौट रहे थे। पीछे से आए 9 बाइक सवारों ने घेर लिया डंडे और स्टंप से बुरी तरह से पीटा। रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। आरोपी जो बैग लेकर भागे उसमें कारोबारी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी थे। बदमाशों ने कैश लूटने के बाद बैंक डिटेल के आधार पर कार्रवाई के खाते से भी रकम निकाली थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *