लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पहले छह शहरों के आएंगे मास्टर प्लान

भोपाल

प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के छह जिला मुख्यालयों का मास्टर प्लान लेकर आ सकती है। इन जिला मुख्यालयों में बालाघाट, पन्ना, अलीराजपुर, बड़वानी और श्योपुर शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर नगरीय प्रशासन  एवं विकास विभाग ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली है। दरअसल, इन जिला मुख्यालयों के मास्टरप्लान का प्रारूप पहले प्रकाशित हो चुका है। उसके बाद दावे-आपत्तियां शामिल करके नए सिरे से मास्टर प्लान जारी किए जाएंगे। इन शहरों के मास्टर प्लान अमृत गाइड लाइन के तहत बनाए गए हैं। साथ ही यह मास्टर प्लान जीआईएस बेस्ड होंगे। इन सभी शहरों के मास्टर प्लान 2035 तक की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारी इन मास्टर प्लानों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विभाग की पूरी कोशिश है कि आने वाले एक हफ्ते बाद जो लोकसभा की आचार संहिता लगने जा रही है, उसके पहले इन छह शहरों के मास्टर प्लान लागू किए जाएं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिला मुख्यालयों के मास्टर प्लान तैयार किए जा चुके हैं और अधिकतर में लागू भी कर दिए गए हैं। हाल ही में जनप्रतिनिधियों की राय के बाद भोपाल शहर का मास्टर प्लान 2047 तक की योजना बनाते हुए नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह इंदौर और उज्जैन के मास्टर प्लान भी इस साल के अंत तक आने की संभावना है।

इन जिला मुख्यालयों के मास्टर प्लान अंतिम दौर में
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अफसर बालाघाट, पन्ना, अलीराजपुर, बड़वानी और श्योपुर जिला मुख्यालयों के मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आने वाले एक-दो दिनों में इन्हें जारी किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

1 hour ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

1 hour ago
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

2 hours ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

2 hours ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago