सफलता की कहानी
भोपाल
मेहरबान का बरसों पुराना एक बड़ा सपना साकार हो गया है। पक्के घर में रहने की उसकी तमन्ना प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से पूरी हो गई है। मेहरबान अपने परिवार के साथ पक्के घर में खुशी-खुशी जीवनयापन कर रहे हैं।
आगर-मालवा जिले के कुशलपुरा गाँव के मेहरबान सिंह बताते हैं कि पहले वे झोपड़ीनुमा कच्चे जीर्ण-शीर्ण घर में रहते थे। कच्चे घर में यहां वहां से पानी टपकता था। हर साल सर्दी-गर्मी-बारिश की परेशानियों से उनका जीना मुहाल था। दूसरों के पक्के घर देखकर वे हमेशा सोचते थे कि उनका पक्का घर कब बन पायेगा। वे बड़ी लाचारी के दिन थे। पर प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में बहार लेकर आई है। इस योजना में पात्र होने पर मेहरबान को खुद का नया पक्का घर मिल गया है। अब मेहरबान को कच्चे घर की ढेरों कठिनाइयों से हमेशा के लिए निजात मिल गई है। पक्का घर बनाकर देने के लिये मेहरबान सरकार की इस योजना से बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बार-बार आभार जताते हैं।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…