भोपाल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक उज्जैन में बड़नगर के ग्राम दंगवाड़ा में चंबल तट स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर दर्शन के बाद विशाल भंडारे का अवलोकन किया। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन पंडित जगदीश शर्मा, विक्रम सिंह, विश्वेंद्र ठक्कर ने विधि विधान से संपन्न कराया। बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड़या, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंड़या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *