भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश की दशा और दिशा बदल गई है। विपक्ष ने कई हथकंडे और षडयंत्र किए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रोज बदलता रहा। हर चुनौतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व को सफल सिद्ध किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध, विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने बैरसिया में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। शर्मा बैरसिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, विधायक विष्णु खत्री व लोकसभा संयोजक पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी संबोधित किया। बैठक से पहले आलोक शर्मा ने तरावली के प्रसिद्ध हरिसिद्दी माता के मन्दिर पहुंचकर देवी मां की पूजा-अर्चना की और प्रचंड जीत का आशीर्वाद मांगा।

विकसित भारत का संकल्प पूरा करने गिलहरी की भूमिका निभायेंगे
श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार दूसरे दलों के नेतागण भाजपा की सदस्यता ले रहे है। जिससे भाजपा का परिवार बड़ा हो रहा है। शर्मा ने कहा कि बैरसिया के कार्यकर्ता परिश्रमी हैं। जिनके परिश्रम से बैरसिया भाजपा का गढ़ बन गया। हम सभी को पार्टी की विचारधारा को आमजनों तक पहुंचाकर और मजबूत करना है। शर्मा ने बैरसिया के समुचित विकास का विजन की प्रस्तुत किया। शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए अपनी तरफ से हम जो प्रयत्न कर सकते हैं वो करेंगे और गिलहरी की भूमिका निभाएंगे। सम्पूर्ण विकसित भारत बने और भारत पूरी दुनिया को दिशा दिखाए ये मोदी जी के नेतृत्व में उनके हाथों से ही होगा और उसी में हमें अपना योगदान भी देना है।

करोद से बैरसिया तक बनेगा फोरलेन, जुड़ेगा रेल नेटवर्क
श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार शीघ्र ही करोंद से बैरसिया तक फोरलेन सड़क की सौगात देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बैरसिया क्षेत्र विकास के हर क्षेत्र में आगे रहेगा। शर्मा ने कहा कि बैरसिया क्षेत्र के समुचित विकास के लिए रेलवे लाइन होना बहुत जरूरी है। इसलिए मेरे सांसद बनते ही सबसे पहले बैरसिया को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिससे आमजनों को आवाजाही में सुगमता और व्यवसायिक और व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, गोपाल सिंह मीणा,श्री कुबेर सिंह गुर्जर, पर्वत सिंह पटेल,गोविंद राम गुर्जर, बैरसिया नगर के मंडल अध्यक्ष आशीष सारडा, बैरसिया ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, हरसिद्धि मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, हर्राखेड़ा मंडल के अध्यक्ष सुनील जाट, नजीराबाद मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना, परवलिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुशवाह, महिला मोर्चा की श्रीमती नम्रता शर्मा, भगवान सिंह मीणा, कुबेर सिंह गुर्जर सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *