एनएच 45 पर दोपहर एक एलपीजी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, लगी भीषण आग, ड्राइवर-क्लीनर की मौत

रायसेन
जिले के बड़ी क्षेत्र में एनएच 45 पर रविवार की दोपहर एक एलपीजी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में टैंकर में सवार दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही आसपास आग फैलने से खेत में बनी तीन झोपड़िया जल गई है। शवों को पीएम के लिए बाड़ी अस्पताल भेजा गया है, फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने पर ही शव की पहचान हो पाएगी।

बड़ौदा से जबलपुर जा रहा एलपीजी का टैंकर एनएच 45 पर पीपलवाली मोड़ पर रेलिंग तोड़ता हुआ सीधा हाइवे से नीचे उतरकर पलट गया और उसमें आग लग गई, संभवता ड्राइवर क्लीनर को निकलने का अवसर नहीं मिला पाया और वे आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने के बाद दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग आसपास के क्षेत्र में भी फेल गई और खेतों में जानवरों के लिए बनी तीन झोपड़ी उसकी चपेट में आकर जल गई। झोपड़ियों में कोई जन हानि नहीं हुई है, लेकिन उनमें रखा समान, भूसा आदि जल गया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।

एक घंटे में नियंत्रित हुई आग
आग की सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस सहित एसडीओपी अदिति बी सक्सेना मौके पर पहुंच गई। बरेली, बाड़ी, सुल्तानपुर, गोहरगंज और ओबैदुलैगंज से फायर बिग्रेड बुलाकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। तमाम प्रयासों के बाद भी करीब 1 घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। आग बुझाने के बाद टैंकर में दो लोगों के शव मिले। बाड़ी एसडीओपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि एलपीजी के टैंकर में आग लगने से टैंकर में सवार दो लोगों की जलने से मौत हुई है। आसपास आग फैलने से कोई जनहानि नहीं हुई है। कंपनी को सूचना दे गई है, उनके प्रतिनिधि पहुंचने पर ही शव की शिनाख्त हो पाएगी।

kgnews

Recent Posts

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…

17 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…

23 minutes ago
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…

24 minutes ago
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

37 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

47 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

1 hour ago