चौकी प्रभारी को डंडा लेकर आता देख उतरा शराबियों का नशा, खुले में शराब खोरी करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही

कटनी
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले में शराब खोरी करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए रविवार देर शाम झिंझरी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल स्टाफ के साथ पैदल ही भ्रमण पर निकल पड़े। चौकी प्रभारी को हाथ में डंडा लिए अपनी ओर आता देख शराबियों का नशा उतर गया। चौकी प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे खुलेआम शराब का सेवन कर रहे दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जबकि एक व्यक्ति को शराब खोरी कराने के अपराध में पकड़ा गया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए झिंझरी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी की चौकी क्षेत्र में शाम ढलते ही सड़क के किनारे शराब खोरी करने वालों का जमावड़ा लग जाता है जिससे आने-जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्राप्त शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर आज शाम स्टाफ के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए खुले में शराब पीने वाले लोगों को पड़कर न केवल उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई बल्कि हिदायती लायजे में उन्हें ऐसा न करने की समझाइस भी दी गई। चौकी प्रभारी श्री जायसवाल ने कहा कि चौकी स्टाफ के द्वारा आज की गई यह कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

1 hour ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

1 hour ago
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

2 hours ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

2 hours ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago