छत्तीसगढ़

CG : विज्ञान सब्जेक्ट के दिन नकल, 10वीं के 4 स्टूडेंट्स पकड़ाए

जांजगीर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड एग्जाम में विज्ञान की परीक्षा मंगलवार को हुई। परीक्षा में 16 हजार 97 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 555 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। बोर्ड एग्जाम के सत्र 2023-24 में नकल प्रकरण का मामला सामने आया है। अकलतरा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल नरियरा में तीन और ​शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल तिलई में एक परीक्षार्थी को जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने नकल करते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि अकलतरा में 2533, बलौदा में 2007, बम्हनीडीह में 2999, नवागढ़ में 5066, पामगढ़ में 3437 परीक्षार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार 12वीं के लेखांकन विषय की परीक्षा में जिले कुल पंजीकृत 90 मे से 86 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। ओपन परीक्षा में 512 परीक्षार्थी हुए शामिल इसी प्रकार जिले में संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा 12 मार्च को हुई। गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 584 में से 512 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने…

6 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों…

7 minutes ago
सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

1 hour ago
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

1 hour ago