सीहोर में 105 करोड़ रूपये लागत के “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्था” का लोकार्पण

भोपाल

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सीहोर में 105 करोड़ रूपये की लागत के “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास संस्थान” का लोकार्पण किया। यह देश का 9वॉ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास केन्द्र है।

21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सभी प्रकार की सुविधाएँ एक छत के नीचे उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास केन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीहोर में निर्मित "राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान" 105 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ के परिसर में तैयार हुआ है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग 6 करोड़ रुपए के उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इसमें 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संस्थान परिसर में प्रशासन और अकादमिक ब्लॉक, सेवा ब्लॉक, छात्रावास एवं बहुउद्देशीय हॉल सहित कई सुविधाएं मौजूद हैं। पुनर्वास सेवाओं में न्यूरो-थेरेपी, फिजियो-थेरेपी, स्पीच-थेरेपी, ऑक्युपेशनल-थेरेपी, एमआरआई, सीटी स्कैन, रेडियोलॉजी, एक्स-रे, डे-केयर सर्विस, ओपीडी, टेली काउंसलिंग और आउटरीच ओपीडी सुविधा उपलब्ध होंगी।

सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास मूल सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसमें समाज के दिव्यांगजन का कल्याण भी समाहित है। दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम कृत संकल्पित है। विधायक सुदेश राय सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

4 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

4 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

4 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

4 hours ago