मिसरोद में लाखों रुपए के विकास कार्यों का राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया भूमिपूजन

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को मिसरोद मंडल के वार्ड- 53 जाटखेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की विभिन्न सौगातें दीं। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जो भी मांग की हैं, वो सभी मांग जल्द पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ये चमत्कार पीएम मोदी के प्रभावी नेतृत्व ने किया है। पीएम के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने राजाभोज आर्केड के पास 5 लाख 24958 रुपए की लागत से तैयार होने वाली पुलिया के निर्माण कार्य का, बागमुगलिया लक्ष्य होम्स पार्क 4 लाख 63769 रुपए लागत की बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया। गणेश नगर स्कूल में टायलेट का निर्माण और फर्नीचर के लिए 9 लाख 99,917 रुपए से स्वीकृत किए गए हैं। मिसरोद की फॉर्च्यून डिवाइन सिटी के पास  बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 2 लाख 81312 रुपए है। भीमेश्वर महादेव शिव मंदिर, हनुमान नगर पार्क, होशंगाबाद रोड पर बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 5 लाख 78, 675 रुपए है। वहीं, जाटखेड़ी विश्राम घाट के पास नाली निर्माण की लागत 4 लाख 46, 579 रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

6 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

28 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

29 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

37 minutes ago