प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई : मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये हैं। मंत्री विजयवर्गीय मंगलवार को नीमच जिले के मनासा में करीब 34 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकर्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्य मनासा नगर परिषद द्वारा कराये जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की मदद से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार कार्य कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में निर्धन वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर मनासा में 20 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।

नीमच में 13.45 करोड़ रूपये के विकास कार्य

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने नीमच में 13 करोड 45 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे कराये जायेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago