छत्तीसगढ़

CG : वनांचल के खिलाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला दूसरा स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज

दंतेवाड़ा जिले में बस्तर का पहला और राज्य का दूसरा इंडोर स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज शुरू किया गया है। यहां खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल से शूटिंग की प्रैक्टिस करेंगे। अफसरों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। DIG कमलोचन कश्यप, SP गौरव राय ने निशाना लगा कर इसका उद्घाटन किया है। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, शूटिंग स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में दंतेवाड़ा ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। रायपुर पुलिस की तरफ से रायपुर में निर्मित शूटिंग रेंज के अलावा यह छत्तीसगढ़ पुलिस का दूसरा और बस्तर रेंज का पहला स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज है। इस रेंज के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधा दंतेवाड़ा में ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि, रेंज शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ISSF के मानकों के अनुसार इस स्टेडियम को बनाया गया है। इससे पहले राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल भी प्राप्त किया है। जिला पुलिस के प्रदर्शन को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है।

kgnews

Recent Posts

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

36 minutes ago
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग…

41 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण  इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट,…

46 minutes ago
सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

2 hours ago