स्टायपेंड बढ़ाने के उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर त्वरित एक्शन

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर्स के मासिक स्टायपेंड में वृद्धि के स्वीकृति के आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

डिप्लोमा/पी.जी. प्रथम वर्ष का मासिक स्टायपेंड 69 हज़ार 115 रुपये से बढ़कर 72 हज़ार 633 रुपये, डिप्लोमा/पी.जी. द्वितीय वर्ष का मासिक स्टायपेंड 71 हज़ार 241 रुपये से 74 हज़ार 867 रुपये, सुपर स्पेशिलिटी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा पी.जी. तृतीय वर्ष का मासिक स्टायपेंड 73 हज़ार 368 रुपये से 77 हज़ार 102 रुपये, इंटर्न का मासिक स्टायपेंड 12 हज़ार 760 रुपये से 13 हज़ार 409 रुपये, सीनियर रेसीडेंट का मासिक स्टायपेंड 80 हज़ार 811 रुपये से 84 हज़ार 924 रुपये और जूनियर रेसीडेंट का मासिक स्टायपेंड 56 हज़ार 355 रुपये से बढ़कर 59 हज़ार 223 रुपये की स्वीकृति विभाग द्वारा की गयी है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से निर्धारित की गयी है।

एमजीएम इंदौर के चिकित्सा शिक्षकों का वरिष्ठ पद पर उन्नयन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में अधोसंरचना विकास और मैनपॉवर प्रबंधन दोनों घटकों को प्राथमिकता दी है। विभागीय समीक्षा बैठक और विशेषज्ञों से चर्चा में चिकित्सकीय स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता और उनके हितों को महत्व दिया है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर एमजीएम इंदौर के चिकित्सा शिक्षकों का वरिष्ठ पदों पर उन्नयन के लंबित प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों के 12 चिकित्सा शिक्षकों के वरिष्ठ पद पर उन्नयन के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

6 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

6 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

6 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

6 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

6 hours ago