बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के चिखली गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक दशरथ यादव उम्र 35 वर्ष गायों को चराने का काम करता था और शुक्रवार को तालाब में नहाने गया था. जहां नहाने के दौरान मिर्गी आई और वह तालाब में डूबकर मर गया. देर रात पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिक रात होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका. इस वजह से शव मरच्यूरी में रखवाकर पुलिस जांच में जुट गई है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…