CM मोहन यादव ने कहा- धारा 370 हटी, राम मंदिर बना कहीं दंगे नहीं हुए, कांग्रेस ने मुद्दों को उलझाकर रखा

मंडला
 शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का मंडला आगमन हुआ। वे यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। इसके पूर्व उन्होंने जेल ग्राउंड के पास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या से अरब तक भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति,सर्वे भवंतु सुखिन: के 24 घंटे मेहनत कर वैदिक काल का विचार जन जन तक पहुंचा रहे हैं। स्वयं का कोई मकान नहीं, कोई जमीन जायदाद नहीं, कोई परिवार नहीं,भारत की 142 करोड़ लोगों का परिवार मानते हैं।

सीएम ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 लगाकर हजारों लोगों को मौत के मुंह में धकेला। इसका जिम्मेदार कांग्रेस को बताया। धारा 370 भी हट गई और राम मंदिर भी बन गया। कहीं दंगे हुए क्या। ये मुददे उलझाकर रखे गए थे। केंद्र की सरकार ने 80 करोड़ लोगों को निश्शुल्क राशन दिया,गरीब आदमी को आवास गरीबों के लिए ऐसे काम भाजपा ही कर सकती है।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाकर इस मामले को उलझाया, जिसका परिणाम था कि हजारों लोगों का नरसंहार हुआ था। कांग्रेस ने सदैव वोटबैंक की राजनीति की है।

छांट छांट कर ले रहे कांग्रेसियों को

सीएम डा. मोहन यादव ने ईवीएम मशीन को सुदर्शन चक्र के रूप में बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने धर्म का विरोध,मोदी के विकास का विरोध किया उनके लिए सुदर्शन चक्र रूपी ईवीएम मशीन में अपनी अंगुलियों का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की दुकान खाली हो रही है। हर रोज कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे हैं। पर हम भी छांट छांट कर ले रहे हैं।

रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक सहयोगी पार्टी उनकी दिल्ली में है। जिसके मंत्री और अब मुख्यमंत्री भी अंदर हो गए। वे मोटी चमड़ी के है,इस्तीफा नहीं दे रहे। ये जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने नाम लिए बिना कहा कि रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई। बेईमान की जगह जेल है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने रेल दुर्घटना पर और लालकृष्ण आडवाणी ने एक सादे कागज पर केवल एलके लिखे होने पर इस्तीफा दे दिया था। गरीब आदमी की हमारी सरकार में इज्जत है।

गरीब आदमी की बेइज्जती स्वीकार नहीं

एक बड़े अधिकारी ने ड्रायवर को तेरी क्या औकात कहा, तो हमने भी उसे उसकी जगह दिखा दी। गरीब आदमी की बेइज्जती स्वीकार नहीं की जाएगी। देश को नंबर 1 राज्य बनाना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते सहित संसदीय क्षेत्र के नेतागण मौजूद थे। सभा के बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच सीएम की उपस्थिति में नामांकन फार्म जमा किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

18 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

27 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

28 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

33 minutes ago
पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…

43 minutes ago