बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रंगों के त्योहार होली के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। मार्केट में खरीददारों की भीड़ जुटने लगी है। मार्केट में तीर-कमान, टैंक और छोटा भीम वाली पिचकारी के बीच मोदी का मुखौटा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बिलासपुर में इस बार होली पर स्वदेशी उत्पादों की डिमांड है। फूल और सब्जियों से बने गुलाल को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज पिचकारी दुकानों पर नहीं दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि केमिकल युक्त रंगों से हर्बल उत्पाद ज्यादा बेहतर हैं। युवक-युवतियों में होली ड्रेस की डिमांड ज्यादा है।

कारोबारी कैलाश गुप्ता का कहना है कि इस बार की होली काफी खास है। बाजारों में स्वदेशी सामान ही बिक रहे हैं। राम मंदिर बनने के बाद बच्चे और युवा धार्मिक तरीके से होली पर्व मनाने की तैयारी में है। वहीं, लोकसभा चुनाव के चलते मोदी मुखौटे की ज्यादा खरीदारी हो रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *