महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट कागज स उतरकर आया जमीन पर

इंदौर
 वर्षों पुराने रतलाम-खंडवा ब्राडगेज प्रोजेक्ट में महू-सनावद रेलखंड पर ब्राडगेज लाइन का काम शुरू हो चुका है। गत वर्ष महू से करीब 12 किमी सनावद की ओर बेका के पास 4.1 किमी लंबी टनल का टेंडर होकर प्रारंभिक काम भी शुरू हो चुका है। महू-पातालपानी रेलखंड पर ब्राडगेज लाइन का काम अंतिम दौर में है। अब रतलाम मंडल ने पातालपानी से बेका टनल के पोर्टल-वन तक 7.5 किमी के रेलखंड का टेंडर जारी किया है। इस रेलखंड में 30 छोटे-बड़े पुल बनेंगे। इस हिस्से को 15 माह में पूरा किया जाएगा।

रेल अफसरों के अनुसार, अप्रैल माह में टेंडर ओपन हो जाएंगे और बारिश के पहले काम भी शुरू हो जाएगा।जानकारी के अनुसार, साल 2021 में रतलाम मंडल द्वारा राइट्सआरआइटीईएस (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड) से महू-सनावद के नए अलाइमेंट का सर्वे करवाया गया, जो कि जून 2023 में पूरा हुआ। महू-सनावद ब्राडगेज लाइन के नए अलाइनमेंट के अनुसार ट्रेक पातालपानी से डायवर्ड किया जाना है, जो कि बेड़िया, बेका, कुलथाना, राजपुरा होते हुए चोरल पहुंचेगा। इन सभी जगह पर स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

21 छोटी-बड़ी टनल बनेंगी

इसके साथ चोरल में भी नया स्टेशन बनेगा। मुख्त्यारा बड़वाला के करीब 6 किमी पहले लाइन को पुरानी मीटरगेज लाइन के साथ जोड़ा जाएगा। 71 किमी लंबे इस रेलखंड में छोटी-बड़ी 21 टनल बनाई जाएगी। पहाड़ी इलाका होने के कारण 36 मेजर ब्रिज, 76 माइनर ब्रिज, 12 अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज बनाएंगे। महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट को दो हिस्सों महू-बलवाड़ा और बलवाड़ा-बड़वाह में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही महू-बलवाड़ा के बीच 21 टनल बनाई जाना है।

महू-सनावद रेलखंड पर मोरटक्का स्थित नर्मदा नदी पर नया ब्राडगेज ब्रिज का काम भी शुरू हो चुका है, जिसमें पुराना ब्रिज तोडक़र नए पिलर खड़े करने का काम शुरू हो चुका है। पातालपानी झरने के बाद बनेगा आरओबी रेल अफसरों ने बताया कि नए अलाइनमेंट के अनुसार पातालपानी से ब्राडगेज लाइन बढ़िया, कुलथाना होते चोरल पहुंचेगी।

पातालपानी से टनल के पोर्टल-वन तक पहाड़ी इलाका होने के चलते कई पुल बनाए जाएंगे। पातालपानी झरने के तक पहुंचने वाले मार्ग पर आरओबी बनेगा। पर्यटक स्थल मेहंदी कुंड पर 200 मीटर लंबा पुल बनेगा, जो कि पिलर पर खड़ा होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

6 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

6 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

6 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago