ग्राम पंचायत और प्रशासन से हारकर गांव वालों ने खुद ही की पानी की व्यवस्था, महीनों से थे परेशान

लिधौरा
मरगुआं गांव के लोग पिछले कई महीने से पानी की समस्या से तंग चल रहे थे. उनकी समस्या का समाधान सरपंच और जिला प्रशासन द्वारा नहीं करने के बाद उन्होंने खुद ही चंदा कर पानी की व्यवस्था की.

एक ओर जहां शासन-प्रशासन जनता की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां मूलभूत सुविधाएं सही से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं.  लिधौरा तहसील क्षेत्र से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मरगुआं में कुछ ऐसी ही स्थिति है. बताया जा रहा है कि इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले पूरे गांव सहित अपरवल में पिछले कई महीने से पीने के पानी की समस्या। बनी हुई है. गांव वालों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल  से गांव में नल जल योजना के तहत लगे नलों के केबल वायर और सबमर्सिबल पंप लगाय गए पर किसी वजह से पानी आना चालू नही किया गया . जिसके चलते गांव के लोगों को एक से दो किमी दूर पानी लाने के लिए जाना पड़ता था. बही नई सोच लेकर गांव के ही युवाओं ने ग्राम पंचायत मरगुआं तहसील लिधौरा जनपद जतारा जिला टीकमगढ़ में नल जल योजना सालों से बंद पड़ी हुई थी

जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर चंदा किया और गांव के लिए पानी की व्यवस्था की. गांव वालों ने बताया कि इस गांव में पानी की समस्या सिर्फ अभी ही नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई है. जिससे पीएचडी विभाग एवं ग्राम पंचायत में कोई निर्णय नहीं लिया तब हिमांशु गंगेले हनी एवं उनकी समस्त मित्र टीम ने व्यक्तिगत अर्थ खर्च करके नल जल योजना को सुचारू रूप से चालू कराया जिससे गांव के लोगों के चेहरे खिले उठे इस समस्या से छुटकारा पाकर लोग बहुत खुश हैं और एक महीने से सुचारू रूप से चल रहे इस नल जल योजना से लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है जिससे ग्राम पंचायत के रहने वाले हनी गंगेले की पूरी टीम की लोगों ने सराहना की है

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

2 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

3 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

3 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

3 hours ago