बिलासपुर। बिलासपुर में अबॉर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने से कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। उसका प्रेमी युवती को अपने रिश्तेदार झोलाछाप डॉक्टर के पास अबॉर्शन कराने ले गया था। गर्भपात के दौरान युवती की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद घबराकर डॉक्टर ने उसे सिम्स अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। युवती एग्जाम देने की बात कहकर अपने घर से निकली थी।
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती मुलमुला थाना क्षेत्र में रहती थी। वह अकलतरा के कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। इस दौरान कॉलेज में ही पढ़ने वाले दिलीप कश्यप से उसकी दोस्ती हो गई। फिर दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए।
इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने जब अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी, तब उसने अबॉर्शन कराने के लिए बोला। युवती भी लोक लाज के डर से अबॉर्शन के लिए तैयार हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को उसके प्रेमी दिलीप कश्यप ने 6 अप्रैल को अकलतरा बुलाया था। उसने बताया कि चचेरे भाई और भाभी का पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा में क्लीनिक है, जहां उसकी बात हो गई है। युवती उसकी बातों में आकर ग्राम ससहा चली गई, जहां उसके भाई और भाभी ने अबॉर्शन के लिए दवाइयां दीं। दवाई खाते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में युवती को सिम्स भेज दिया। लेकिन, सिम्स में युवती की मौत हो गई।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रालय में प्रस्तावित मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्म से सम्मानित शास्त्रीय गायक उमाकांत…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी…
रायपुर जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के…