कोंडागांव। जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में जिला कोंडागांव में शराब एवं गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 8 अप्रैल को थाना विश्रामपुरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति सफेद बोरी में शराब लेकर विश्रामपुरी बाजार के पास ग्राहक इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर तलाश लेने पर आरोपी के पास से कुल 35 नग शराब कुल मात्रा 7840 मिली।

जब्त कर आरोपी विकास कुमार यादव 21 वर्ष निवासी विश्रामपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुरी उपनिरीक्षक संजय वट्टी एवं साइबर सेल के उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्रआर. अजय बघेल आर. संतोष कोडोपी, अजय देवगन, बिरजू शोरी, विष्णु मरकाम का विशेष योगदान रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *