दुर्ग। पिछले सप्ताह नंदिनी रोड में एसीसी प्लांट के पास स्थित जेएमडी उद्योग में भीषण आग लगी थी। इस आग में टैंकर सहित दो ट्रक और करोड़ों रुपए का कैमिकल जल गया था। इसकी जांच के दौरान एक चौकाने वाली सच्चाई सामने आई है कि ये उद्योग बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। अब इस मामले में कलेक्टर ने उद्योग संचालक को नोटिस जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक पेंट में उपयोग होने वाला कैमिकल की सप्लाई करने वाली कंपनी जेएमडी उद्योग में 1 अप्रैल को भीषण आग लग गई थी। आगजनी के बाद तीन अलग-अलग टीमों ने मामले की जांच की थी। उद्योग विभाग, उद्योग सुरक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग ने मिलकर अपनी जांट रिपोर्ट को कलेक्टर को सौंप दिया है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेएमडी उद्योग, छावनी के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला उद्योग केंद्र दुर्ग के प्रबंधक सुमन एक्का का कहना है कि उद्यमी ने प्रोडक्शन सर्टिफिकेट के लिए अब तक आवेदन ही नहीं किया है। इसकी वजह से अनुमति नहीं दी गई और वो बिना अनुमति के ही उद्योग का संचालन करने लगा। इसकी जांच की जा रही है कि ये कैसे किया गया।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…