छत्तीसगढ़

CG : 2 किमी पैदल चले कलेक्टर और डीएफओ, दिया मतदान का संदेश

महासमुंद। जिले में अनिवार्य मतदान को लेकर आज कलेक्टर प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत सहित जिला अधिकारी और कर्मचारियों ने वॉकथान में भाग लेकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलते हुए मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया। इस दौरान महासमुंद के मिनी स्टेडियम में सभी एकत्रित हुए और कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कहा कि जिले में मतदान की प्रति उत्साह को देखते हुए इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यहां लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वोट की कीमत पहचानी होगी तभी लोकतंत्र स्वस्थ और समृद्ध रहेगा। आज यहां मिनी स्टेडियम में हजारों लोगों ने शपथ ली और संकल्प पत्र भरे हैं इसका सकारात्मक प्रभाव मतदान के दौरान आवश्यक दिखेगा। उन्होंने जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जिले वासियों से अनिवार्य मतदान के लिए अपील भी की।

वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने कहा कि महासमुंद के लोग हमेशा से ही जागरूकता का परिचय देते हैं, आज फिर जागरुक होकर मतदान करने की आवश्यकता है। हमें पिछले मतदान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है। उन्होंने आज के इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वॉकथान का आयोजन किया गया। कलेक्टर, वन मंडल अधिकारी सहित जिलाधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम से कॉलेज रोड होते हुए बरोंडा चौक, सातबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां पुनः मतदान की शपथ ली गई। इस दौरान महिला बाल विकास, नगर पालिका, महाविद्यालय आईटीआई , बीएड, महिला समूह, समाज कल्याण आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वाकथान को दिव्यांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

kgnews

Recent Posts

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

43 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

53 minutes ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

2 hours ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

2 hours ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

3 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

3 hours ago