मैंने अपना कर्तव्य निभाया, अब आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

भोपाल
मैंने अपना कर्तव्य निभा लिया, अब आप भी अपना कर्तव्य जरूर निभाएं… अपनी ऊंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर कुछ ऐसा ही संदेश युवा मतदाताओं को देती हैं 103 साल की मतदाता श्रीमती बारी बाई।

गौरतलब है कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए मतदान केंद्र तक न आने पड़े, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदाताओं को उनकी स्वेच्छानुसार घर से मतदान करने (होम वोटिंग) की सुविधा दी गई है।

इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र. – 17 होशंगाबाद के अंतर्गत आने वाले रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र क्र. -140 की मतदाता श्रीमती बारी बाई (103 वर्ष) ने घर से मतदान करने की इच्छा जताई। आवेदन मिलने पर मतदान दल सक्रियता दिखाते हुए शतायु मतदाता के घर पहुंचा और उनसे मतदान कराया। घर से मतदान की सुविधा मिलने पर श्रीमती बारी बाई ने भारत निर्वाचन आयोग का हृदय से आभार जताकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर मतदान जरूर करने का संदेश भी दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

60 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

1 hour ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

1 hour ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

1 hour ago