छत्तीसगढ़

CG : तेंदुए के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जानें तीन दिनों में क्या-क्या हुआ?

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तेंदुआ आतंक का पर्याय बन चुका है. भरतपुर के ग्राम पंचायत भगवानपुर में आश्रित गांव रेद में तेंदुआ लगातार पिछले तीन दिनों से शिकार कर रहा है. हर रोज रात को तेंदुआ गांव पहुंच रहा है और एक जान को अपना शिकार बना रहा है. जिससे गांव के लोग डरे हुए हैं. एमसीबी के रेदा गांव में तेंदुआ पिछले मंगलवार से लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा है. कभी गायों तो कभी बैलों को अपना शिकार बना रहा है. शनिवार शाम को गांव की श्यामवती यादव ने अपनी गाय को घर के नजदीक बने गौशाला में बांधा था. 14 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे तेंदुए ने शिकार करने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने देख लिया और हल्ला करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया. लेकिन सुबह 4 बजे के आसपास तेंदुआ फिर गांव पहुंचा और एक गाय का शिकार किया. शनिवार शाम को ही शिव लाल यादव ने घर से 100 मीटर दूर बने बाड़े में मवेशियों को बांधकर रखा था. रविवार सुबह शिवलाल जब बाड़े में पहुंचा तो देखा कि बाड़ा टूटा हुआ है और एक बैल भी वहां नहीं है. आसपास खोजने पर पता चला कि तेंदुए ने बैल का शिकार कर बाड़े से 500 मीटर दूर जंगल में खींचकर ले गया.

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

5 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

5 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

5 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

5 hours ago