छत्तीसगढ़

CG : उधर टीम अवैध शराब पर कार्रवाई कर रही थी, इधर उनकी गाड़ी जल रही थी…

महासमुंद जिले में अवैध शराब भंडारण की सूचना पर कार्रवाई के लिए राजस्व, आबकारी व एसएसटी, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।  टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी छोड़कर जंगल में गए थे। इस दौरान गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

शराब के अवैध भंडारण की सूचना पर सरायपाली अनुभाग के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली पहुंची चुनावी उड़नदस्ता एसएसटी वाहन आगजनी की शिकार हो गई। टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी छोड़कर जंगल में गए थे। वापस लौटने पर पाया कि गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है। मामले की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के पलसापाली के जंगल में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर राजस्व, आबकारी व एसएसटी, पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए गई थी। अलग-अलग विभाग के तीनों वाहनों को जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर छोड़कर टीम के सदस्य जंगल की ओर रवाना हुए। वहीं, पुलिस की वाहन जंगल के और अंदर तक गई और साथ में चालक भी मौजूद रहा। वहां पर मौके से शराब बनाए जाने के सामानों के साथ लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की शराब और महुआ बरामद किया गया।

इधर टीम के सदस्य शराब बनाने के सामान और शराब को नष्ट करने में जुटे हुए थे। उधर, दूसरी ओर सड़क पर खड़ी उड़नदस्ते की गाड़ी आग से जल रही थी। कार्रवाई कर टीम के सदस्यों के वापस लौटते तक एक वाहन पूरी तरह से जल चुकी थी। जबकि दो वाहन सही सलामत पाए गए। बलौदा थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। तीन वाहनों में सिर्फ बीच मे खड़ी गाड़ी ही जली हुई मिली। ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट या गर्मी की वजह से वाहन में आग लगी है। कोई जानबूझ कर भी लगा सकता है। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

9 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

9 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

9 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

9 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

9 hours ago