छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : देश की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार जरूरी-संतोष अग्रवाल

0 जीत पर पटाखे भारत में फूटे, पाकिस्तान में नहीं 0

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव विधानसभा के  चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए आज मोदी सरकार प्रथम आवश्यकता बन चुकी है, इसके पूर्व की सरकारों में देश की सुरक्षा व्यवस्था से पूरा देश परिचित है, उन्होंने कहा कि उन्हें एक घटना जो मनमोहन सिंह कार्यकाल में घटी थी, जिस पर देश विश्व जगत में शर्मसार हुआ था, उन्होंने बताया कि 2009 का आईपीएल भारत में नहीं दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और वजह थी कि चुनाव होने के कारण, भारत सरकार ने सुरक्षा के लिए मना कर दिया था, कहा था कि हालात ऐसे है कि देश में चुनाव हो रहे हैं और हम आईपीएल मेचो के दौरान सुरक्षा नहीं दे सकते हैं अब दिमाग से सोचो कि कैसी सरकार रही होगी जो अपने ही देश में आयोजन हो रहा है और उसके लिए वह सुरक्षा नहीं दे सकते थे, मजबूरी में इस पूरे टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में करना पड़ा था। उस समय देश में हालत इतने खतरनाक थे कि हर दिन किसी न किसी राज्य में बम धमाके होते थे, सिक्योरिटी पूरी तरह से लेप्स थी। ट्रेन में, मंदिर में, बस में, बस स्टेशन पर हर जगह धमाके होते थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज मोदी सरकार आने के बाद आप हालत देख लीजिए,वही भारत की सेना है, वही राज्यों की पुलिस है और वही भारत के नागरिक है हर तरफ शांति है, कहीं कोई बम धमाका नहीं, आईपीएल बड़े धूमधाम से चल रहा है और चुनाव भी बड़े आराम से हो रहे हैं। चुनाव के समय यह मत देखना की उम्मीदवार किसकी जाति का है उम्मीदवार आपकी जाति का है या नही, ये सोचकर वोट मत देना, क्योंकि यह चुनाव कोई नगर पालिका, वार्ड, पंच सरपंच और विधायक का नहीं है, यह देश का चुनाव है। देश की सुरक्षा के लिए मोदी जी का चुनाव करना हैं। एक तरफ मोदी है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी दल हैं।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व जिला भाजपा  अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि हालांकि कुछ लोग हैं जो हर जाति में है, अब वह चुनाव के समय पूरे एक्टिव हो गए हैं बोल रहे हैं कि हम तो इस जाति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हमारा पूरा का पूरा समाज मोदी से नाराज है, भाजपा से नाराज है। लेकिन यह सच नहीं है ऐसे लोग हर जातियों में होते हैं, बस उनको अब भ्रष्टाचारी दलों ने हायर करके उनकी जेब गर्म करके आगे लगा दिया है कि किसी तरह वोट तोड़ लिए जाए। श्री अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि ध्यान रहे जब देश में अराजकता होती है, आतंकवादी बम धमाके करते हैं तो आपकी जाति का उम्मीदवार उस जगह आपकी मदद करने को नहीं आएगा क्योंकि हो सकता है किसी धमाके में आप कुछ कर जाओ, क्या करेगा आपकी जाति का उम्मीदवार। इसलिए इस जातिवाद के बंधन से बाहर निकलकर राष्ट्रहित के लिए मतदान करिए और एक बार फिर मोदी जी की सरकार बनाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पार्टी को वोट दें जिनकी जीत पर पटाखे भारत में फोड़े जाएं ना कि पाकिस्तान में।

kgnews

Recent Posts

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

44 minutes ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

1 hour ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

1 hour ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

1 hour ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

2 hours ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 hours ago