मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब चुनाव प्रचार में ताकत लगा रही मायावती

भोपाल
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब चुनाव प्रचार में ताकत लगा रही है। पार्टी का सबसे अधिक फोकस उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी लोकसभा सीटों पर हैं। पार्टी प्रमुख मायावती की इस चुनाव में पहली सभा 19 अप्रैल को रीवा में होने जा रही है।

यहां से वह रीवा और सतना दोनों सीटों को साधेंगी। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके बाद तीसरे चरण में शामिल मुरैना लोकसभा सीट में वह 28 अप्रैल का जनसभा करेंगी। यहां सात मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में रीवा से तीन बार और सतना से एक बार बसपा जीत चुकी है, इसलिए पार्टी को यहां से अधिक उम्मीद रहती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मायावती ने प्रदेश में नौ जिलों में 10 जनसभाएं की थीं। हालांकि, पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

विधानसभा चुनाव परिणामों की रोशनी में देखें तो रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटों में बसपा दूसरे या तीसरे स्थान पर रही है। पार्टी को आठ हजार से लेकर 44 हजार तक मत मिले थे। सभी विधानसभा सीटों की बात करें तो पार्टी को दो लाख दो हजार 50 मत मिले थे, जो कुल डाले गए मतों का 16.34 प्रतिशत है। विंध्य अंचल में जातिगत समीकरणों की बड़ी भूमिका रहती है। इस कारण भी पार्टी को यहां से ज्यादा उम्मीद रहती है।

रीवा में मायावती की सभा से सतना सीट को साधने की भी कोशिश है। यहां अलग-अलग दल से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी पहली बार बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से गणेश सिंह और कांग्रेस से सिद्धार्थ कुशवाहा मैदान में हैं। जातिगत समीकरणों के चलते नारायण त्रिपाठी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। विंध्य की तरह ग्वालियर-चंबल अंचल में भी बसपा अच्छी स्थित रही है। विधानसभा चुनावों में बसपा के उम्मीदवार जीते भी हैं।

मुरैना लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीट में भी पार्टी कहीं दूसरे तो कहीं दूसरे तो कहीं तीसरे स्थान पर रही। उसके प्रत्याशियों को अधिकतम 56 हजार तक मत मिले थे। सभी सीटों के मत जोड़ें तो बसपा को तीन लाख दो हजार 113 मत मिले थे जो कुल डाले गए मतों को 20.87 प्रतिशत है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

10 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

10 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

10 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

11 hours ago